Bihar Dakhil Kharij Online 2025: बिहार में भूमि उत्परिवर्तन (दाखिल खारिज) भूमि स्वामित्व में परिवर्तन दर्ज करने की एक प्रक्रिया है। यह प्रक्रिया तब की जाती है जब भूमि का स्वामित्व खरीद, बिक्री, दान, उत्तराधिकार या वसीयत के माध्यम से बदलता है। इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि नए मालिक का नाम भूमि के राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज हो।
Bihar Dakhil Kharij Online 2025: आवेदकों को अपनी जमीन अपने नाम पर दर्ज करवाने के लिए म्यूटेशन की प्रक्रिया से गुजरना होता है। बिहार में यह प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन हो चुकी है, जिससे अब आपको इसके लिए ऑफिस जाने की जरूरत नहीं है। इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि म्यूटेशन के लिए आवेदन कैसे करें और इसके लिए कौन-कौन से दस्तावेजों की आवश्यकता होती है। इसलिए इस पोस्ट को शुरू से अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ें।
Table of Contents
Bihar Dakhil Kharij Online 2025: overview
| लेख का नाम | Bihar Dakhil Kharij Online 2025: बिहार जमीन दाखिल खारिज ऑनलाइन आवेदन |
|---|---|
| पोस्ट प्रकार | बिहार भूमि म्यूटेशन (Land Mutation) |
| विभाग | राजस्व और भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार |
| आवेदन शुल्क | कोई शुल्क नहीं |
| म्यूटेशन प्रक्रिया अवधि | 45 से 90 दिन |
| आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
| ऑनलाइन आवेदन करें | यहाँ क्लिक करें |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://biharbhumi.bihar.gov.in/Biharbhumi/ |
- PM Rail Kaushal Vikas Yojana 2025, PM RKVY 2025 Apply Online, PM Rail Kaushal Vikas Yojana Online Apply 2025, Rail Kaushal Vikas Yojana Eligibility
- Bihar Free Battery Tricycle Yojana 2025, Bihar Free Tricycle Yojana Online Apply 2025, बिहार दिव्यांग ट्राइसाइकिल योजना 2025
- Delhi MTS Recruitment 2025, DSSSB MTS Vacancy 2025, DSSSB MTS Online Form 2025, DSSSB Multi Tasking Staff Bharti 2025, Delhi MTS Govt Job 2025
- KVS NVS Vacancy 2025, KVS NVS Recruitment 2025, KVS NVSBharti 2025, NVS Online Application 2025, KVS NVS Total Posts 2025, Navodaya Vidyalaya Vacancy
- 🚆 Rail Coach Factory Kapurthala Vacancy 2025, RCF Apprentice Recruitment 2025, RCF Kapurthala Apprentice Online Form 2025, RCF Railway Bharti 2025
बिहार जमीन दाखिल खारिज क्या है? Bihar Dakhil Kharij Online 2025
बिहार जमीन दाखिल खारिज (Land Mutation) एक कानूनी प्रक्रिया है जिसमें जमीन के स्वामित्व में हुए परिवर्तन को सरकारी रिकॉर्ड (राजस्व रिकॉर्ड) में दर्ज किया जाता है। यह प्रक्रिया निम्नलिखित स्थितियों में की जाती है:
- जमीन की खरीद-फरोख्त
- उत्तराधिकार (विरासत)
- वसीयत या दान द्वारा हस्तांतरण
- भूमि विभाजन (Partition)
इस प्रक्रिया का उद्देश्य जमीन के नए मालिक का नाम राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करना और कानूनी स्वामित्व प्रदान करना है।
दाखिल खारिज का महत्व (Land Mutation Importance)
| महत्व | विवरण |
|---|---|
| स्वामित्व का सबूत | सरकारी रिकॉर्ड में नया नाम दर्ज करना स्वामित्व का कानूनी प्रमाण है। |
| राजस्व का सही भुगतान | जमीन पर लगने वाले टैक्स का सही स्वामी के नाम पर भुगतान सुनिश्चित होता है। |
| कानूनी सुरक्षा | दाखिल खारिज से जमीन विवादों से बचा जा सकता है। |
| सरकारी योजनाओं का लाभ | दाखिल खारिज के बाद स्वामी सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकता है। |
दाखिल खारिज कब किया जाना चाहिए? Bihar Dakhil Kharij Online 2025
| कब करना चाहिए? | विवरण |
|---|---|
| जमीन खरीदने या बेचने के बाद | रजिस्ट्री के बाद नए मालिक को अपना नाम रिकॉर्ड में दर्ज करवाना चाहिए। |
| उत्तराधिकार के मामले में | जमीन विरासत में मिलने पर। |
| दान या वसीयत के माध्यम से | दान पत्र या वसीयत के अनुसार स्वामित्व बदलने पर। |
| जमीन के विभाजन के बाद | परिवार या साझेदारों के बीच बंटवारे के बाद। |
Bihar Dakhil Kharij Apply Online: जरूरी दस्तावेज़
| दस्तावेज़ | विवरण |
|---|---|
| बिक्री विलेख (Sale Deed) | जमीन की खरीद-फरोख्त का कानूनी प्रमाण। |
| रजिस्ट्री प्रमाणपत्र | जमीन के पंजीकरण का आधिकारिक दस्तावेज। |
| पहचान पत्र | आधार कार्ड, पैन कार्ड या अन्य सरकारी आईडी। |
| जमीन के पिछले मालिक का दस्तावेज़ | जमीन के पूर्व स्वामी के स्वामित्व का प्रमाण। |
| वसीयत या उत्तराधिकार प्रमाणपत्र | वसीयत या उत्तराधिकार के मामले में आवश्यक। |
Bihar Dakhil Kharij Apply Online 2025: आवेदन प्रक्रिया
बिहार दाखिल खारिज के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए निम्नलिखित प्रक्रिया अपनाएं:
- बिहार भूमि के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।
- आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
- आवेदन फॉर्म सबमिट करें और रसीद प्राप्त करें।
- आवेदन की स्थिति ऑनलाइन ट्रैक करें।
Bihar Dakhil Kharij Status Check Online 2025: बिहार दाखिल खारिज आवेदन स्थिति
अगर आपने बिहार दाखिल खारिज के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है और अब अपनी आवेदन की स्थिति जानना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए सरल चरणों का पालन करें:
आवेदन स्थिति ऑनलाइन चेक करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले बिहार भूमि के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।
- होम पेज पर दिए गए “दाखिल खारिज आवेदन स्थिति” के बटन पर क्लिक करें।
- अब वहां पर आवेदन करते समय आपको जो कैसे नंबर (Case Number) प्राप्त हुआ था, उसे दर्ज करें।
- जानकारी सबमिट करें और आपका आवेदन की स्थिति स्क्रीन पर दिखाई देगी।
अन्य जानकारी के लिए संपर्क करें
यदि दाखिल खारिज प्रक्रिया से संबंधित कोई अन्य जानकारी चाहिए या किसी प्रकार की समस्या हो, तो आप अपने संबंधित अंचल कार्यालय (Circle Office) से संपर्क कर सकते हैं।
यह प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है, जिससे समय और मेहनत दोनों की बचत होती है।
Bihar Dakhil Kharij Online 2025 : Important Links
| ऑनलाइन दाखिल खारिज आवेदन | Click Here |
| Application Status | Click Here |
| Official Website | Click Here |
| Also Read :- | click hare |
निष्कर्ष:
बिहार में जमीन दाखिल खारिज (Land Mutation) एक महत्वपूर्ण कानूनी प्रक्रिया है, जो जमीन के स्वामित्व को वैध और विवाद-मुक्त बनाती है। यह प्रक्रिया सुनिश्चित करती है कि भूमि का स्वामित्व सही तरीके से रिकॉर्ड में दर्ज हो और नए मालिक को कानूनी अधिकार मिले। ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से इस प्रक्रिया को सरल, तेज़ और पारदर्शी बनाया गया है, जिससे लोग आसानी से अपने जमीन से संबंधित कार्य कर सकते हैं बिना किसी परेशानी के।




